Showing posts with label Jokes. Show all posts
Showing posts with label Jokes. Show all posts
Saturday, April 18, 2026
पुड़िया नहीं थुकवानी थी
ye ek reel hai jisme batayaa gayaa hai ki jyaadaa smart hona bhi hanikarka ho sakta hai hansi majak ke jariye |
Labels:
comedy,
comedy king,
comedy show,
Jokes
Sunday, September 4, 2011
Friday, October 9, 2009
आँखों आँखों में समझाना
हमारे चुन्नी भैया की गाँव में राशन की दूकान भी है | एक बार शंकर भाई की लड़की की शादी थी | बरात की खातिरदारी की तैयारी हो रही थी | राजस्थान में प्राय: बुजुर्ग लोग हुका या चिलम गुडगुडाते ही हैं | इसी बात को ध्यान में रख कर शंकर भाई ने बरात में भी तो बहुत सारे लोग चिलम पिने वाले आयेंगे इसलिए पांच सात चिलमो का भी इन्तजाम कर लेते हैं, सोच के चुन्नी भैया की दूकान से ७ चिलम खरीद लाये ये कहकर की पैसे आपको बाद में दे दूंगा!!
अब बरात आई कईयों ने चिलम ग़ूड्ग़ूडाई बरात चली गयी चिलम रह गयी |शंकर लाजी चिलम ले कर चुन्नी भैया के पास गए और बोले :चुन्नी भैया बुरा मत मानना पर ये चिलम अगर आप वापस ले सकते हैं तो ले लीजिये सिर्फ एक बार उपयोग की हुई हैं ! चुन्नी भैया ने बिना मन के रख ली |
अब शंकर ने पूछा : अच्छा चुन्नी भैया गेहूं है क्या??
चुन्नी लालजी मुह बना के बोले : गेहूं तो हैं पर एक बार उपयोग किये हुए है !
शंकार भाई : अच्छा वो चिलम दे दीजिये | कहकर चिल्मो का भुगतान कर दिया | इसे कहते हैं आँखों आँखों में समझाना |
Tuesday, September 1, 2009
झगड़े लफड़े !!
गांव में कमला और धापली बहुत झगडालू औरतें हैं | एक बार दोनों आपस में ही भीड़ गयी | अब दो झगडालू औरतें आपस में झगडें तो झगडा सच मुच दर्शनीय होगा | लच्छेदार गलियों का प्रयोग झगड़े में चार चाँद लगा रहे थे |
कमला : तू तो बड़ी कमीनी है, अच्छी तरह जानती हूँ तू क्या क्या गुल खिलाती है खेत में |
धापली : तेरे जैसी कमीनी भी नहीं हूँ, पड़ोस में छाछ लेने के बहाने जा कर क्या क्या नैन मटक्का करती है मुझे सब पता है |
कमला: तेरे तो पुरे खान दान की की कहानी मुझे पता है|
धापली:और तेरे खानदान की कहानी ?जैसे मुझे पता नहीं है !
कमला : अरे तेरी दादी तो तेरे दादे को छोड़ के भाग गयी थी |
धापली: रहने दे मेरा मुह मत खुलवा ! तेरी बुआ जो धोबी के साथ भाग गयी थी ? खानदानी इश्कबाज रहे हो तुम लोग |
कमला : अरी कलमुही तेरे को तो मैं किसी गधे के साथ भेजूंगी |
(इतने में चुन्नी भैया उधर से गुजर रहे थे, धापली ने चुन्नी भैया को देखकर कहा ): अरी नाशपिटी तेरे को मैं इस चुन्नी लाल के साथ भेजूंगी ! (अब चुन्नी भैया को ये बात सुनाई दे गई और चुन्नी लालजी वहीँ खड़े हो गए| झगडा लगातार चलता रहा |आधी घंटा खड़े रहने के बाद चुन्नी भैया उनके नजदीक आये और धापली से बोले): अरे धापली मैं रुकूँ की जाऊं |
(फिर क्या था कमला टूट पड़ी चुन्नी पे)
Subscribe to:
Posts (Atom)