Sunday, February 26, 2012

कोमेडी किंग !!

जी हाँ इस शुक्रवार रात्रि १० बजे आप मेरे joks का लुत्फ़ उठा सकते हैं, dish tv पर चेनल नो.857 और रिलायंस वाले 969 न चेनल पर, टाटा स्काई पर चेनल न 891 और विस्तृत जानकारी के लिए लोग ओन करें http://dy365.in/

Saturday, February 18, 2012

नमस्कार दोस्तों पेशे खिदमत रेडियो उह लाला पर साक्षात्कार आर जे वीर उर्फ़ के साथ !!

Friday, February 10, 2012

Sunday, January 29, 2012

सफलता की पहली पेड़ी ||

जी हाँ दोस्तों, आसाम जैसे स्टेट में जहां आसामिज चैनल और आसामिज दर्शक है,वहीँ मुझे आसाम के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और असाम के जानेमाने हास्य कलाकारों में मेरा भी शुमार हो गया है ! आसाम के डी वाई ३६५( http://dy365.in ) न्यूज चेनल पर चल रही हास्य प्रतिस्पर्धा में उच्च १० हास्य कलाकारों में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हुआ हूँ, यानी की कोमेडी किंग के सेमी फ़ाइनल में प्रवेश पा चुका हूँ| फिलहाल २ रा राउंड प्रसारित कीया जा रहा है, जिसके ११ एपिसोड बने थे| अभी तक २ रे राउंड के ६ एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं| अभी ५ एपिसोड २ रे राउंड के बाकी है | उसके बाद लगातार ३-४-५ राउंड प्रसारित होने हैं जिनको लगभग अप्रैल मई तक प्रसारित किया जायेगा| फिर शुरू होगा मुकाबला टॉप टेन के बिच में, जहाँ जनता करेगी फैसला अपने अस ऍम अस के द्वारा की कौन जाएगा आगे ? और कौन निकलेगा बाहर ? फ़िलहाल दो तीन महीने एन्जॉय कीजिये कामेडी किंग हर गुरुवार और शुक्रवार रात १० बजे से १०:३० तक | यहाँ ये बताना लाजमी होगा की मैं एक मात्र हिंदी में संवाद करता हूँ बाकी कंटेस्टेंट यहाँ की स्थानीय भाषा में ही प्रस्तुति देते हैं| आपको बताने में मेरा स्वार्थ भी छिपा हुआ है क्यूंकि इंसान स्वार्थी तो होता ही है| पहला स्वार्थ की दोस्तों की हौशला अफजायी के बिना अधूरापन , दुसरा स्वार्थ आने वाले टॉप टेन के समय मुझे आपके अस ऍम अस की सख्त आवश्यकता रहेगी|

Monday, October 31, 2011

मेरा आने वाला कार्यक्रम

नमस्कार दोस्तों आज कहने की बात यह की मैंने आसाम के लोकल चैनल DY365 http://www.dy365.in/programmes.php में जो की कोमेडी किंग के नाम से प्रसारित किया जाएगा में आडिशन दिया है और आप सब की दुआ से दुसरे राउंड के लिए सेलेक्शन भी हो गया है | ये चैनल फ्री एयर चैनल है डी टी अच् की किसी भी डिश में आसानी से देखा जा सकता है | ये प्रोग्राम हर गुरुवार और शुक्रवार को रात्रि १० बजे प्रसारित किया जायेगा ...मैंने अन्ना हजारे सुदेश लहरी और कपिल की मिमिक्री की है...

Monday, October 3, 2011

अनदेखा भय !!!

भुत प्रेत होते हैं या नहीं .. ये तो पता नहीं पर कुछ लोग मन के बहम से या मेंटल प्रोजेक्शन से भयभीत हो कर दम तोड़ देते हैं.. कुछ ऐसे ..

Sunday, September 4, 2011

Tuesday, August 9, 2011

तेरी दुनिया में अब लागे न मन !!

आप सबकी हौशला अफजाई से प्रेरित एक और भजन का ऑडियो तैयार किया है! इसका वीडियो रूपांतरण करने के लिए आपकी राय की आवश्यकता है ! कृपया वेश भूषा और एक्शन, और लोकेशन बताएं की इस भजन में कैसा होना चाहिए !! इस भजन को आप डाउन लोड करके अच्छे प्लेयर में सुने तो सचमुच बड़ा अच्छा लगेगा ! ये wav फोर्मेट में है !


Tuesday, July 12, 2011

ज़रा हंस भी लो !!!

अमेरिकी के घर पे जापानी और इंडियन बंगाली बाबु दारु पी रहे थे ! अमेरिकी ने दो पैग लेने के बाद अपना ग्लास उल्टा रख दिया! जापानी ने सीधा रखा ! बंगाली बाबु उलझन में मैं किस स्टाइल में रखूं ?? अब बुद्धि की बत्ती जली और बंगाली बाबु ने ग्लास आड़ा रख दिया! इस हरकत को देख अमरीकी और जापानी ने बंगाली बाबू से आड़ा ग्लास रखने का कारन पूछा ! बंगाली बाबु ने उनसे सीधा और उलटा ग्लास रखने का कारण पूछा ! अमरीकी बोला :- मुझे और दारु नहीं चाहिए इसलिए मैंने उलटा रखा!!
जापानी ने बताया उसे और पीनी थी इसलिए सीधा रखा !! इस पर बंगाली बाबू बोले : मैंने आड़ा इसलिए रखा की और होगी तो ले लेंगे नहीं तो कोई बात नहीं !! इसलिए कहता हूँ!! हमेशां आड़ा रहो ! मिले तो ले लो न मिले तो कोई गम नहीं!!!