ओ बहंता बटाउड़ा कुन्न जावे ?
Saturday, April 18, 2026
बटाऊ
ओ बहंता बटाउड़ा कुन्न जावे ?
जॉब ऑफर नीमराना
नमस्कार दोस्तों,
सबको एक एक करके संमझन कठिन काम है इसलिए यहा सारी बाते क्लियर कर रहा हु |
जैसा की आपको विडिओ के माध्यम से मैंने बताया की नोकरी का ऑफर है तो ये है | कोई शक की गुंजाइस नहीं है,
आपको एक रुपैया भी नहीं देना है जॉब के लिए |
क्या काम हॉग ??
काम रहेगा बादी कंपनियों मे योग्यता के अनुसार | 10 th 12 th पास को क्या काम मिल सकता है ? पॅकिंग का लेवल चिपकाने का कोई भार बोझ उठाने वाला काम नहीं सारा काम मशीनों से होता है| आपको बस देखना है और खड़े खड़े निगरानी रखनी है की कोई गलती ना करदे मशीन या , कहीं गलत ना कुछ हो जाए |
और जो अनपढ़ की श्रेणी मे आते है उनको उनके हिसाब से जॉब मिलेगा जैसे हाउस कीपिंग, ऑफिस मे peon पाणी चाय पकडाना |
झाड़ू पोंछा करना और अनपढ़ से क्या कराया जा सकता है ?
अलग अलग कंपनी है अलग अलग काम है , नीमराना राजस्थान मे industrial एरिया है RIICO वही पर सारी कॉम्पनी है |
ड्यूटी समय क्या रहेगा ??
ड्यूटी डे नाइट भी हो सकती है जो 10 th और 12 th पास है उनकी 8 घंटा ड्यूटी है जबकि अनपढ़ की श्रेणी मे आनेवालों की 12 घंटा |
तनख्वाह सैलरी क्या रहेगी ??
सेलरी 15000 से ले कर 21000 तक होगी योग्यता के अनुसार iti किए हुवे भी जा सकते है |
अब BA MA वालों को भी अगर जाना है तो काम वही करणा पड़ेगा जो दसवीं पास वाले करते है | क्यूंकी उनको वर्कर चाहिए , ऑफिसर नहीं |
कभी ऑफिसर की या graduate की inquiry आई तो मे विडिओ मे उसी हिसाब से बताऊँगा |
फेसलिटी ?? सुविधा ??
आपके निवास स्थान से बस आपको ले के जाएगी और वापस छोड़ के आएगी |
आपको सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना कंपनी देगी |
आपको कंपनी की ड्रेस जूता कंपनी देगी |
अगर आपको थोड़ा बहुत अड्वान्स चाहिए तो कंपनी देगी जो आपकी सैलरी मे काट लिया जाएगा |
जो आपको करणा है |
आपको वहा मकान भाड़े मे लेना होगा , उसका किराया आपका लगेगा |
आपको जाना है तो संडे छोड़ के कभी जा सकते है |
आप मुझे कान्टैक्ट कर सकते है 7412974229 पर
कैसे जाएँ कहा जाए
आपको राजस्थान के अलवर जिले नीमराना मे जाना है अगर बीकानेर चुरू गंगानगर साइड आ रहे हो तो रेवाड़ी हो कर जाना है | अगर आप झुंड मे जाते हो तो आपको रेवरी 50 - 60 या 20 - 25 का ग्रुप बना कर जाओ तो रेवाड़ी से
आपको बस ले जाएगी |
और ज्यादा जानकारी आप इंस्टाग्राम के इस id पर मसग करके छोड़े तो आपको मिल जाएगी |
फोटो पर क्लिक करसयो जद इनस्तग्राम id खुलसी बैद मेसज कर देवो और डीटेल लोकेशन दे देसी
Wednesday, April 18, 2018
बोलन गत vs कुमाणसी (Part-1)_राजस्थानी and हरयाणवी कोमेडी विडियो by मुरार...
Tuesday, October 25, 2016
साक्षात्कार रेडियो मिष्टी
Friday, December 18, 2015
कोमेडी नाइट्स विथ कपिल में कैसे जाएँ ?
कई सोचते हैं काश वहाँ बैठे होते सामने से देख रहे होते |
तो आज उन्ही लोगों के लिए यहाँ उन्हें करीब से देखने और जानने का जरिया बताने कि कोशिश कर रहा हूँ | ज्यादातर लोग कपिल के शो में जाने के लिए बेताब हैं . बहुत कम लोगों को ये पता है कि सूटिंग कब और कहाँ होती है ? और कैसे शो में गेस बन के जाया जाता है ?
तो सूटिंग ऑफ़ कोमेडी नाईट कपिल कि गोरेगांव फिल्म सिटी में तारक मेहता का उलटा चश्मा के सेट से थोड़ी दूर पर ही है | इसकी सूटिंग हफ्ते में दो बार होती हैं सोमवार और गुरुवार |
गेस्ट उर्फ़ मेहमान के तौर पर जाने के लिए आपका कोई जान पहचान वाला फ़िल्मी जगत से होना चाहिए जो आपको फिल्म सिटी के अन्दर ले जा सके | ये कहते हैं ना हम कनाडा से आये हैं हम चीन से और जापान से आये हैं सब किसी फिल्म वाले के जान पहचान वाले होते हैं |
अब कभी जब समस्या आती है कि ऑडियंस नहीं है तब इनके cordinator रहते है जिनको पैसे दिए जाते हैं आदमी लाने के यानी भीड़ को बुलाने के लिए | वैसे तो ये कोऑर्डिनेटर मेहमान आये न आये रोज भीड़ बुलाते हैं | प्रति व्यक्ति को ३०० रुपैये दिए जाते हैं | वो उन्ही को बुलाते हैं जिनके साथ उनकी दोस्ती है | दुसरे से सीधे मुंह बात भी नहीं करते और फ़ोकट में क्या पैसे ले कर भी अन्दर नहीं जाने देते | भुगत भोगी हूँ |
पर जब मेहमान बढ़ते रहते हैं तो भीड़ वालों को एक एक करके बाहर भेज दिया जाता है |वहां जब मेहमान आते हैं उनसे अगर आप पूछेंगे कि आप गेस्ट बन कर कैसे आये क्या फंडा है ज़रा बताइये ?
सबका एक ही उत्तर ऑनलाइन बुकिंग कि थी ...किसी को भी पूछ लो...|
अगला सवाल निश्चित रूप से यही होगा कि ऑनलाइन बुकिन कैसे कि थी कोई साईट वगेरह बताइये हम भी करें ?
उनका सबका जवाब : हमने नहीं कि हमारे रिश्तेदार यहाँ रहते हैं उन्होंने टिकेट भेजी थी | सुबह १० बजे से लोग आने शुरू होते है रात के ९ बजे तक बैठे रहते हैं शो १०-११ बजे सूटिंग शुरू होती है और सुबह ३-४ बजे तक चलती है अन्दर खाना हल्का सा इडली वगेरा दे कर बैठाए रखते हैं | वो भी सिर्फ एक बार |
तो अगर आना चाहते हैं तो आपका मोस्ट वेलकम है किसी फिल्म जगत के अपने रिलेटिव को बोलिए कि भाई हम भी रियलिटी शो देखे कि रियल में क्या है ...
क्रमश:
Thursday, August 28, 2014
मीडिया की करतूत है या घटनाए ही ऐसी होती है ?
कही कोई पड़ोसी दो तीन महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करता है तो कहीं कोई मामा अपनी भांजी के साथ|
कहीं सामूहिक बलात्कार तो कहीं बरगला के| ये सारे समाचार एक साथ एक ही वक़्त | क्या मीडिया ऐसे समाचार चुन चुन के लाती है ? या ऐसी घटनाए अभी ही ज्यादा होने लग गई?
अगर घटनाए ही ऐसी हो रही है तो जो बुद्धिमान लोग है वो अपना क्या योगदान दे रहे हैं| कम से कम इतना तो किया ही जा सकता है, की रोज ऐसे मुद्दे पर चर्चा कर अपने आस पास के लोगों को ऐसी घटनाओं से जागरूक करें सिर्फ सरकार के कानून बना देनें भर से कुछ नहीं होगा|
ऐसी स्थिति में रिश्ते तो जैसे ख़त्म ही हो जायेंगे कोई चाचा, मामा, फूफा,के घर नहीं जाएगा हम भले हमारा परिवार भला|
Wednesday, August 27, 2014
साईं बाबा जाएँ तो जाएँ कहाँ ??
Sunday, June 30, 2013
नमस्ते मिडिया !!
अभी केदारनाथ में आई भारी विपदा के समय भी कुछ ऐसा ही है | जो न्यूज़ चैनल लगाओ वही कहता है : जी हाँ हमारी टीम जो सबसे पहले पहुंची है घटना स्थल पर, कभी कभी बहम होता है कहीं इन्होने ने ही तो नहीं करवाई ये त्रासदी ?
कोई बड़ी बात नहीं ये कभी कभी इतने आस्तिक हो जाते है, की नास्तिक भी इनकी बात सुनकर अस्तिया जाता है| हो सकता है उसी समय भगवान् से कोई ऐसा वर मांग ले|
अभी तो जैसे इनके हाथ अंधे को बटेर वाली कहावत सच हो गई हो, कम से कम छ: महीने का चारा तो मिल ही गया |
ऐसा कहा जा सकता है की इनकी अभी सीजन चल रही है |इंडिया टी वी और आजतक में तो समाचार देखना किस्मत की बात हो गई है ,अगर आप कि किस्मत अच्छी है तो समाचार देख सकते है वरना निचे चल रही अपडेट लाइनों से काम चलाना होगा|
मेरी तो तकदीर सुखी लकड़ी से लिखी गयी है, जब भी ये चैनल लगाता हूँ नहाने धोने और गोरा बनाने वाली क्रीम बेचने वालों को ही पाता हूँ | वहीँ अगर आप अच्छे समाचार साधक है, और आप में धैर्य है तो एक अच्छे साधक की तरह सारी क्रीम साबुन देखने के बाद समाचार थोडा बहुत देख सकते है |
हर चेनल दर्शकों को लुभाने का प्रयास एक्सक्लूसिव तरीके से कर रहा है | मुझे तो लगता है अभी कुछ ऑफर और देने वाले हैं , "जी हाँ समाचारों के साथ पाइए एक अल ई डी २२" टी वी फ्री" , या : जी हां हमरा चैनल लगातार एक महीने देखिये और पाइए एक डीस एंटना फ्री| वैसे ये राय उनको पहुंचाई जा सकती है |
तरह तरह के प्रपंच रचे जा रहे हैं| जिन्होंने इस आपदा को झेला है उनसे फिर वो मंजर याद करवाके रुलाते हैं|
और तब कहते है :जी हाँ देखिये कैसे रो रहे हैं ? इनकी आँखों से आंसू अभी भी सूखे नहीं है ( और न हम सूखने देंगे )
जिन्होंने अपनों को खोया है उन सबसे जा कर कहते है हमारे चैनल के माध्यम से आप अपने पापा, मम्मी, भाई, बेटे से कहिये की आप कहीं भी है तो आ जाइए |
क्या वो घर छोड़ के गए हैं? रूठ के गए हैं? अगर कोई कहीं फंसा ही होगा (हजारों म कोई एक ) तो क्या वो अपने घरसे दुर हना चाहेगा ? कुछ नहीं इन सब बातों का एक ही मतलब है, भावनाओं से खेलकर अपना चैनल चलाना| देखने वालों को भावुक करना और उनमे उम्र भर की झूठी तस्सली देना जो उनको न जीने देगी न मरने |
अरे कुछ करना ही है तो जाओ उत्तराखंड के गाँव गांव, जंगल जंगल ,बस्ती बस्ती, फिरो कोई बचा होगा तो वहाँ मिलेगा जहा न तुम्हारा मीडिया है न कोई साधन |
उस नदी के किनारे किनारे डोलो जहां हो सकता है कोई डूबता हुआ बचा हो और इस हालत में न हो की घर पहुँच सके |
आएँगी ऐसी कहानिया भी सामने आएँगी की मौत को हराकर अमुक अपने घर इतने दीन बाद लौटा |पर हजारों में कोई एक |
Friday, June 28, 2013
एक बार फिर फङफङाना है...
अगर बाल बाल बच भी गए तो लाल बाल गोपाल नहीं छोड़ने वाले अंग्रेजी मुक्के मारेंगे |उड़न तश्तरी में बिठा के पता नहीं कौन कौन से एक्सपेरिमेंट करेंगे |पहले शास्त्री जी से परमिशन भी तो लेनी पड़ेगी |इरफान भाई ने लगायी है ये वापस आने वाली आग|
अब एक ही कर्णधार है जो सबको मना सके अविनाश दादा | मेरा मन अब फेसबुक में नहीं लगता | अब तो यहीं संतोष है |यहाँ कम से कम कानूनी सलाह मशविरा तो दिनेशजी के साथ किया जा सकता है | बाहर कहीं कोई भाई महफूज नहीं है | पता नहीं कौन किस को कब काजल लगा जाए | जो है सो यही है | भाटियाजी अनिलजी सब बुद्धि प्रवीण लोग यही हैं |
