Friday, May 1, 2026

ये काम है नीमराना मे


 इस तरह का काम है नीमराना मे देख लो इसमे क्या मेहनत है ?

लो भाई पूरी जानकारी

राम राम भाई लोगों और बहन और लोग लुगाइयों आज बात विस्तार से बाताऊ | कोई फोन करके पूछने की जरूरत को पड़े | ओर बताई हुई बाते फोन पर मत पूछना | व्हाट्सप्प पर मेसेज से पूछ लेना| 

जैसा की मैने आपको नोकरी के बारे मे बताया | 

ये नोकरी ऊन लोगों के लिए है जो डेली  मजदूरी मे जावे पैली बात | दूसरी बात की सैलरी आकर्षक है इसलिए जो बेरोजगार बैठे है वो भी ये काम कर सकते है , क्यूंकी ये मेहनत वाला काम नहीं डिसिपलेन वाला काम है |

10 वी 12 वी इसीलिए पास चाहिए की वो कोई समान पर लिखा नाम पढ़ सके या नोट कर सकें | इसलिए नहीं उन्हे कोई सूपर्वाइज़र बनाएंगे | बी ए एम ए  किए हो चाहे 10 वी किए हो जॉब वही है |सेलरी वही है ड्यूटी टाइम वही है |

काम क्या है ?

ये सवाल प्राय सभी का रहता है और मन मे आ हि जाता है, मानव मस्तिष्क है आना लाजमी है,  कोई शबाना आजमी तो है नहीं की कहा से आए |

 तो वहा पर एक तरह का काम नहीं है वहा रिको Rajasthan State Industrial Development & Investment Corporation Limited  जहा पर बड़ी बड़ी उत्पादन कंपनिया है मतलब की सामान बण हर टाइप गो | जिया ऐसी गा part, वाशिंग मशीना गा पार्ट , और भी मशीन का पार्ट, मतलब हर तरह की चीज बने | बीमे पैक करणों कोई मार्को छापनों, कण खडयो रहणों जिया आटे चक्की मे आटो तो मशीन पिससे पण निगाह तो राखनी पड़े नई गालो घालनों पड़े | बस इया कला काम है |

ड्यूटी  कितने घंटा की है ?

ओ सवाल दूसरों आवे लोंगा गे  दीमाग मे मेरे दीमाग मे नहीं,  क्यूंकी मेरे दीमाग  मे सिर्फ चुटकुला आवे बाने ही पूरी जगयां कोनी |

 ड्यूटी टाइम 12 घंटा ही है मैंन तो,  क्यूंकी 8 घंटा ड्यूटी वहा है जहा  ज्यादा der काम करने से  स्वास्थ्य खराब होता है , जैसे की वहा मिर्च मशाला की भी फैक्ट्री है वहा काम करने से मिर्च नाक मे चढ़ती है वहा 8 घंटे की जॉब है | कोई करना चाहे तो |


रहने खाने का क्या सीन है ?


ये भी एक बड़ा सवाल है जो अक्सर आप लोग पूछते हो , इसका सीन ऐसा है कीड्यूटी सुबह जल्दी जाना होता है रूम से काफी दूर फैक्ट्री होती है , तो रूम पर आ कर बनाने का टाइम नहीं होता इसलिए सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना कंपनी देती है , रात का खाना अपने रूम पर बनाना होगा |

रूम का किराया भी आपका लगेगा, एक बार आपको कंपनी हॉस्टल मे रख लेगी और खाने का समान राशन वागेरह दे देगी गैस चूल्हा | पर उसका पैसा आपकी सैलरी मे से कटेगा | आपको अगर मकान अच्छा चाहिए तो खुद को ढूँढना होगा | ये काम आप छूटटी के दिन कर सकते है| जो हॉस्टल रहने के लिए दिया जाएगअ हो सकता है आपको पसंद नया आए | ऐसी स्थिति मे तीन चार जन आपस मे मिल के एक अच्छा मकान ले लेवें | एक महिने  की सैलरी मिलने के बाद |अपना पंखा  कूलर जो लाना है लाएं | कुछ दिन कष्ट करना होगा, अगर पर्मानेट जॉब करना है तो| ऐसा ही करना होगा |


क्या कभी छुट्टी भी मिलेगी ?

जी हाँ बिल्कुल मिलेगी संडे को और हर हफ्ते मे संडे आता है | उस दिन आराम से सोवो घूम के आओ फिल्म देख के आवो रेवाड़ी मे, लाइफ को इन्जॉय करो उस दिन रिफ्रेश हो जाओ | पार्टी करो 1000 500 खर्च करो हफ्ते भर की टेंशन मिटा दो | और सोमवार से फिर लग जाओ काम पे ये सोच के की सात दिन बाद फिर संडे आना है | जिंदगी को अगर आराम से जीना है तो संडे इन्जॉय कर लिया करो | फिर काम करने मे मजा आएगा |


भाई पेमेंट भी बता दो ?

हाँ असली सीन तो यही है तो देखो बंधुवों सेलरी आपको मिलेगी 19000 सब कुछ काट पीट के आपके हाथ मे आएगी मतलब pf वागेरह काट के | आपका pf एक साथ आपको मिलेगा | उसके लिए आपको कम से कम 3 महीने काम करना पड़ेगा  | 

भाई अब लगे हाथ एक्स्ट्रा इंकम है क्या ये भी बता दो ?

बिल्कुल है ऊपर की कमाई नहीं अंदर की कमाई है ओवर् टाइम 1 घंटे का 100 रिपिया | डैली  दो घंटा करलों आपका खर्चा निकल जाएगा |

तो भाई केसे जॉइन करे ये आकर्षक नोकरी ?

आसान है आप अपना नाम अपना गाम और अपनी उम्र के साथ पढ़ाई भी बताओ 7412974229 पर व्हाट्स पर | यहा आपका रेजिस्ट्रैशन हो जाएगा | आप जाने की तिथि बताओगे तो आगे बताया जाएगा  की ये बंदा या बंदी  इतनी तारीख को आएगा |

अ र भाई जाना कहा है ?

आपको जाना है निमराणा जो की अलवर जिले मे है बहरोड से 15 20 किलोमीटर और इतना ही रेवाड़ी से है | 


अब कोई भाई जो बताई गई बाते है व्हाट्सप्प पर इनमे से नया पूछें |

🌟 राम राम भाईओ , बहनों आदमियों और लुगाइयों 🌟

👉 आज मैं आपको पूरी जानकारी विस्तार से दे रहा हूँ ताकि आपको किसी को फोन करके पूछने की जरूरत ना पड़े।
👉 अगर कुछ पूछना हो तो फोन ना करें, केवल व्हाट्सएप मैसेज करें।


🔥 📌 नौकरी किसके लिए है?
✔ जो लोग डेली मजदूरी करते हैं
✔ जो बेरोजगार हैं
✔ जो हल्का लेकिन डिसिप्लिन वाला काम करना चाहते हैं


🎯 📚 योग्यता (Qualification)
✔ 10वीं / 12वीं पास होना जरूरी
👉 सिर्फ इसलिए ताकि आप नाम पढ़ और लिख सकें
❌ कोई सुपरवाइजर नहीं बनाया जाएगा
✔ चाहे BA/MA हो या 10वीं –
👉 काम, सैलरी और टाइम सब एक जैसा


🛠 💼 काम क्या करना होगा?
👉 यहाँ एक तरह का काम नहीं है
👉 अलग-अलग कंपनियों में काम मिलेगा जैसे:
✔ मशीन पार्ट बनाना
✔ पैकिंग करना
✔ मार्क लगाना
✔ मशीन पर निगरानी रखना

👉 जैसे आटा चक्की में मशीन चलती है, पर नजर रखनी पड़ती है – वैसा ही काम


⏰ 🕒 ड्यूटी टाइम
✔ सामान्य ड्यूटी: 12 घंटे
✔ कुछ जगह (जैसे मिर्च-मसाला फैक्ट्री): 8 घंटे (स्वास्थ्य कारणों से)


🍛 🏠 रहने और खाने का सीन
✔ सुबह का नाश्ता + दोपहर का खाना = कंपनी देगी
❌ रात का खाना = खुद बनाना होगा

🏠 रहने की सुविधा
✔ कंपनी आपको रूम दिलाने मे मदद करेगी पर भाड़ा आपको पहले देना  होगा इसलिए  भाड़ा पहले ले के जाएँ |

✔ तीन चार  दिन बाद आपको थोड़े बहुत राशन के पेसे मिलेंगे इसलिए कम से कम चार पाँच  दिन शाम के खाने के पेसे ले के जाएं ||उसके बाद आपको कंपनी राशन के लिए थोड़ा बहुत देती रहेगी जो की आपकी सलरी से कटेगा |

👉 बाद में आप खुद अच्छा कमरा ले सकते हो
👉 3-4 लोग मिलकर मकान ले सकते हैं


😴 📅 छुट्टी कब मिलेगी?
✔ हर हफ्ते Sunday छुट्टी
👉 आराम करो, घूमो, फिल्म देखो, मजे करो 🎉
👉 जिंदगी को एन्जॉय करो


💰 💵 सैलरी (Salary)
✔ हाथ में: ₹19,000 (कटौती के बाद)
✔ PF कटेगा (3 महीने बाद मिलेगा)


➕ 💸 Extra Income (Overtime)
✔ ₹100 प्रति घंटा
✔ रोज 2 घंटे करोगे → खर्चा आराम से निकल जाएगा


📲 📝 जॉइन कैसे करें?
👉 WhatsApp करें: 7412974229
भेजें:
✔ नाम
✔ गाँव
✔ उम्र
✔ पढ़ाई

👉 आपकी रजिस्ट्रेशन हो जाएगी
👉 फिर आपको आगे की जानकारी दी जाएगी


📍 📌 लोकेशन
👉 निमराणा (जिला अलवर)
✔ बहरोड़ से 15-20 KM
✔ रेवाड़ी से भी पास


🚫 ⚠️ ध्यान रखें
👉 जो जानकारी ऊपर दी गई है
👉 वही दोबारा WhatsApp पर मत पूछना


🔥 अगर काम करना है तो सोचो मत – तुरंत WhatsApp करो! 🔥

 


  


     

     

Thursday, April 30, 2026

शंका दूर करो विस्वास मिलन

कोई भाई को अगर किसी तरह की शंका है की कोई फ्रॉड है ? तो आप मुझसे बीकानेर आ कर मिल सकते है, मैंने तय किया है की जो जाने के ईछुक है उनके साथ एक मीटिंग रखें | आप सब मे जो जाना चाहता है, अगर सीधा जाना है तो आप रेवाड़ी हो कर या नरनॉल बहरोड हो कर जा सकते है | और किसी को अगर विस्वास नहीं है की वहा कुछ फ्रॉड है तो आप मेरे से मिलने 3.05.2026 वार रविवार को सुबह 10 से शाम 7 8 बजे तक बीकानेर आ जाओ | गंगा शहर मंगलम और आपके लिए खुसखबर ये है की अगले महीने से सैलरी भी बढ़ गई है | ITI ki 20000 aur sadharn ki 18000 और रही काम की बात तो जैसे उन कॉम्पनीस मे ऐसी के पार्ट्स बनते है और कोई मशीनों के पार्ट्स बनते है, उनको पॅकिंग करना जोड़ना या ऐसा कुछ होता है लाइन से खड़े रहते है superwiser बताता रहता है | वजन आपको एक किलो भी नहीं उठाना है |इसलिए अब सारी शंकाओ का निवारण करने के लिए बीकानेर आ सकते है: देशनोक रोड पर आप मंगलम आधार या मंगलम ग्रीन की लोकैशन लगाए| मंगलम आधार मे आए | आपको यही मिलूँगा मैं भी सुबह पहुँच जाऊंगा |

Thursday, April 23, 2026

नीमराना रेवाड़ी मे जॉब |


 अभी नहीं तो फिर कभी नहीं | अब देर  करोगे तो उम्र चली जाएगी | और पास मे रखा पैसा भी खत्म हो जाएगा |

सुनहरा अवसर कभी कभी आता है |

आपको बड़ी कॉम्पनी मे जॉब मिल रही है | क्यूंकी बड़े पैमाने पर वर्कर चाहोये | इससे पहले की बिहार यूपी छतीसगढ़ से वर्कर जगह फूल कर दें |  आप देखते रह जाए | फिर हाथ मलने से कुछ नहीं होगा फिर सिर्फ चिल्लाओगे की राजस्थान मे बाहर के आदमी क्यू | क्यूंकी वो मौके फायदा उठाना जानते है | और आपको घर बैठे सूचना मिल रही है इसलिए शायद महत्व समझ नहीं आ रहा |

एक रुपैया भी किसी को नहीं देना पड़ेगा | हफ्ता मे छ दिन काम ओवर् टाइम का 100 घंटा का |

आपको रेवाड़ी जाना है वहा से नीमराना 30 की मी है | 10 वी 12 वी पास की उम्र 18 से 26  और ड्यूटी 8 घंटा और अनपढ़ की 18 से 40  ड्यूटी 12 घंटा | व्हाट्सप्प णो 74129 74229 व्हाट्स ग्रुप जॉइन करो सारी जानकारी मिलती रहसी  और बात रे ई काम की तो काम भार बोझ थाने  उठानों थाने लागसी काम तो की कोई नी | बठे एक कोंपनी कोनी भोत सारी है | हीरो रिनू सोलर पावर |और बड़ी बड़ी कंपनी है | आजकाल सब मशीन  हु काम हौए | थाने सिर्फ निगेरानी राखनी है |

सैलरी 17000 से ले के 21000 तक है | 

आपको नाम पतों आयु और पढ़ाई लिख के व्हाट्सप्प मसेज मे छोड़ ड्यो नीमराना जाओ पहुँच के कल करया |

Saturday, April 18, 2026

पुड़िया नहीं थुकवानी थी


 ye ek reel hai jisme batayaa gayaa hai ki jyaadaa smart hona bhi hanikarka ho sakta hai hansi majak ke jariye |

बटाऊ


 ओ बहंता बटाउड़ा कुन्न जावे ?

(मतलब हे रास्ते के मुसाफिर कहा जा रहे हो |)

कियाँ कूरळावे कलजीओ क्यू आँसू टपकावे 

(मतलब क्यू हृदय विह्वल है क्यू आँसू टपक रहे है )

प्रीत लगा के मन मीत  बनाया कोई ना मिल साचा 

(मतलब प्रीत लगा कर मीत बनाए पर सच्चा नहीं मिल कोई )

जॉब ऑफर नीमराना


 नमस्कार दोस्तों, 

सबको एक एक करके संमझन कठिन काम है इसलिए यहा सारी बाते क्लियर कर रहा हु | 

जैसा की आपको विडिओ के माध्यम से मैंने बताया की नोकरी का ऑफर है तो ये है | कोई शक की गुंजाइस नहीं है, 

आपको एक रुपैया भी नहीं देना है जॉब के लिए | 

क्या काम हॉग ??

काम रहेगा बादी कंपनियों मे योग्यता के अनुसार | 10 th 12 th  पास को क्या काम मिल सकता है ? पॅकिंग का लेवल चिपकाने का कोई भार बोझ उठाने वाला काम नहीं सारा काम मशीनों से होता है| आपको बस देखना है और खड़े खड़े निगरानी रखनी है की कोई गलती ना करदे मशीन या , कहीं गलत ना कुछ हो जाए |

और जो अनपढ़ की श्रेणी मे आते है उनको उनके हिसाब से जॉब मिलेगा जैसे हाउस कीपिंग, ऑफिस मे peon पाणी चाय पकडाना |

झाड़ू पोंछा करना और अनपढ़ से क्या कराया जा सकता है ? 

अलग अलग कंपनी है अलग अलग काम है , नीमराना राजस्थान मे industrial एरिया है RIICO  वही पर सारी कॉम्पनी है |  

ड्यूटी समय क्या रहेगा ??

ड्यूटी डे नाइट भी हो सकती है जो 10 th और 12 th पास है उनकी 8 घंटा ड्यूटी है जबकि अनपढ़ की श्रेणी मे आनेवालों की 12 घंटा |

तनख्वाह सैलरी क्या रहेगी ??

सेलरी 15000 से ले कर 21000 तक होगी योग्यता के अनुसार iti किए हुवे भी जा सकते है |

अब  BA MA वालों को भी अगर जाना है तो काम वही करणा पड़ेगा जो दसवीं पास वाले करते है | क्यूंकी उनको वर्कर चाहिए , ऑफिसर नहीं |

कभी ऑफिसर की या graduate की inquiry आई तो मे विडिओ मे उसी हिसाब से बताऊँगा |

फेसलिटी ?? सुविधा ??

आपके निवास स्थान से बस आपको ले के जाएगी और वापस छोड़ के आएगी |

आपको सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना  कंपनी देगी |

आपको कंपनी की ड्रेस जूता कंपनी देगी |

अगर आपको थोड़ा बहुत अड्वान्स चाहिए तो कंपनी देगी जो आपकी सैलरी मे काट लिया जाएगा |

जो आपको करणा है |

आपको वहा मकान भाड़े मे लेना  होगा , उसका किराया आपका लगेगा |

आपको जाना है तो संडे छोड़ के कभी जा सकते है | 

आप मुझे कान्टैक्ट कर सकते है 7412974229 पर 

कैसे जाएँ कहा जाए 

आपको राजस्थान के अलवर जिले नीमराना मे जाना है अगर बीकानेर चुरू गंगानगर साइड आ रहे हो तो रेवाड़ी हो कर जाना है | अगर आप झुंड मे जाते हो तो आपको रेवरी 50 - 60 या 20 - 25 का ग्रुप बना कर जाओ तो रेवाड़ी से 

आपको बस  ले जाएगी |

और ज्यादा जानकारी आप इंस्टाग्राम के इस id पर मसग करके छोड़े तो आपको मिल जाएगी | 

फोटो पर क्लिक करसयो जद इनस्तग्राम id खुलसी बैद मेसज कर देवो और डीटेल लोकेशन दे देसी 

 


 


Wednesday, April 18, 2018

बोलन गत vs कुमाणसी (Part-1)_राजस्थानी and हरयाणवी कोमेडी विडियो by मुरार...


ये मेरे यूट्यूब चैनल का विडिओ है जिसकी पटकथा स्वयं माना लिखी है | 

Tuesday, October 25, 2016

साक्षात्कार रेडियो मिष्टी

नाम: :RJ Bishwa
कार्यक्रम का नाम : Evening mantra / Spandan
समय : 4:00 Pm to 7:00 Pm
वार : Mon to Friday
Sapnadan timing : Saturday 7:00PM to 10:00 PM
रुब-रु में आज मिलाते है हम आपको, सिक्किम के एक ऐसे आर जे से जिनके मंत्रों की शक्ति से मंत्र मुग्ध हो जाते हैं श्रोता !! ये बाबा बड़े ही निराले है जो श्रोताओं को मौज मस्ती का पाठ पढाते हैं, आइये इन बाबाजी से कुछ पूछ ताछ कर ही लेते हैं !
मुरारी : हर दिल अजीज, पहुची हुई चीज, मौज मस्ती के बाबाजी को शाष्टांग प्रणाम मुनिराज बिस्वा !!
बिस्वा: हा. हा.. ये क्या कह रहे हैं आप |
मुरारी: जी क्या करूँ मेरे अन्दर हंशी के कीटाणु कुछ ज्यादा संक्रामक हो जाते है जब आपसे मिलता हूँ |
बिस्वा: आप कोई कीटनाशक क्यों नहीं लेते हा..हा.. हा..!
मुरारी : आप तो मेरा काम तमाम करने पर उतारू हो गए, चलिए इस मटर गश्ती को बंद करके कुछ आपको खंखोलते हैं |
बिस्वा: जी मैं तैयार हूँ !
मुरारी: तो सबसे पहले आप यही बताइये की ये आर जेइन्ग का कीडा कब से आपके अन्दर बुदबुदाने लगा था?
बिस्वा: आज से लगभग तीन साल पहले|
मुरारी: क्यों लगा की आप R.J ही बनेंगे कुछ और नहीं ?
बिस्वा: मेरे अंदर एक कलाकार था जो लोगों के सामने आना चाहता था !
मुरारी: क्या बचपन से ही कला के वाइरस आपमें थे? या अचानक किसी के सानिध्य में आकर संक्रमित हुए ? कहीं ये रोग वंशानुगत तो नहीं ?
बिस्वा: नहीं .. नहीं वंशानुगत नहीं, बचपन में तो मैं बहुत शर्मिला और झेंपू किस्म का था, १०वि कक्षा के बाद दोस्तों के सानिध्य में आकर कला की इच्छा जागृत हुई, और मैंने गाना सीखना शुरू किया |
मुरारी: किस किस्म का संगीत आपको पसंद है?
बिस्वा: सभी प्रकार के विशेष कर पाश्चात्य संगीत |
मुरारी: कुछ गुनगुनाते भी है पाश्चात्य में ?
बिस्वा: हाँ, गुनगुनाता तो अवश्य हूँ | क्योंकि हमारी स्टेशन का tagline ही है गुनगुनाते रहो !
मुरारी : कोनसा गाना विशेषकर गुनगुनाते हैं?
बिस्वा : the song name is patience. which i always like to sing.
मुरारी : आपने यहाँ से पहले भी कहीं और भी अपनी बिमारी को फैलाया है, मतलब किसी दुसरे रेडियो स्टेशन पे आपने काम किया है ?
बिस्वा: हाँ आपने कुछ वाइरस मैंने आल इंडिया रेडियो Kurseong, Darjeeling, से भी फैलाए थे मतलब वहाँ भी as an RJ कार्य रत था |
मुरारी: अगर आप को खुला छोड़ दिया जाए ? सांड की तरह नहीं, मेरे कहने का मतलब अगर आप को पूरी आज़ादी दे दी जाये की, जाइए अपने मन मर्जी का शो कीजिये, और अपनी मन मर्जी के गीत बजाइए तो उसकी रूप रेखा क्या होगी ?
बिस्वा: अगर मुझे खुला छोड़ दिया जाये तो एक ऐसा कार्य क्रम करूंगा जिसमे हर वर्ग के लिए मशाला होगा, खिचडी की तरह स्वादिष्ट, लिंगो सब मिला जुला इंग्लिश हिंदी और नेपाली, और गाने भी मिले जुले हिंदी इंग्लिश और नेपाली|
मुरारी: और समय कोनसा मांगेंगे कितने घंटे?
बिस्वा: 2 घंटे का कार्यक्रम करना चाहूंगा शाम ५ बजे से ७ बजे तक |
मुरारी: आप बोलने में कितना वक़्त लेना चाहेंगे मतलब आपकी लाइनर कितने मिनट या सेकंड की पसंदीदा होगी ?
बिस्वा: बोलने की बात ये है की इतना बोलूं की लोग सिर्फ पके नहीं एंजाय करें लगभग २ या ३ मिनट, fully bindaas.
मुरारी: "इवनिंग मंत्र " जो आप शो करते हैं वो आप एन्जॉय करते हैं ?
बिस्वा: जब Show की शुरुआत की थी तो थोडी दिक्कत हुई थी, क्योंकि जैसा शो था, उसके अनुरूप मुझे ढलने में थोडा समय लगा था, लेकिन समय के साथ साथ इसमें ढल रहा हूँ अभी अन्जोय करता हूँ, और जैसे जैसे समय बीतता जायेगा ज्यादा एन्जॉय करूंगा|
मुरारी: क्या बदलाव चाहते है "Evening Mantra" में ?
बिस्वा: समय की सीमा कुछ कम की जाय यानी दो घंटा ! और बोलने का वक़्त ज्यादा दिया जाए जिससे अपनी भावनाओं को पूरी तरह श्रोताओं के साथ share कर सकूँ |
मुरारी: आपका कार्यक्रम कोई क्यों सुने ?
बिस्वा: इस बात में दम है, जैसा की आप अच्छी तरह जानते हैं आज के श्रोता ज्ञान के भूखे नहीं है, सब इंटरटेनमेंट करना चाहते हैं , और मेरे शो में फुल मस्ती और धमाल है, जो की मैं खुद बेवकूफ बनके भी श्रोताओं को हंशाता हूँ| मुरारी: चलिए ये तो कार्य क्रम से सम्बंधित बातें थी ! अब कुछ पर्सनल हो जाते है | आप देखने में तो बहुत इंटेलिजेंट हैं ! कभी कोई ऐसी हरकत हुई जिससे आपको लगा की आप बेवकूफ बन गए ?
बिस्वा: जी जी ऐसी कई घटना मेरे साथ हुई है, सबसे रोचक एक वाकया हुआ था जिसमे में बेवकूफ सा ही बन गया था |
मुरारी : उस हरकत के बारे में जानना चाहूँगा बिस्वा !
बिस्वा : क्यों उतार रहे हैं ?
मुरारी: बताना तो पडेगा गुरु!!
बिस्वा: चलिए फिर बता ही देता हूँ |
मुरारी : हाँ शुरू हो जाओ गुरु!!
बिस्वा: एक बार जब पुरे परिवार के साथ साउथ की शेर को गए थे| लौटते वक़्त कलकत्ता रुके वहाँ साल्ट लेक भी घूमना था , वहाँ पर एक वाटर पार्क था, जहा स्विमिंग पुल था और कृत्रिम लहरें आती थी समुद्र की लहरों की तरह,
मुरारी : तो?
बिस्वा: तो मैंने भी सोचा कुछ स्विमिंग का आनंद उठाया जाय, लेकिन समस्या ये की तैरना नहीं आता था|
मुरारी: जब तैरना नहीं अता था तो किस प्रकार आनंद उठाया?
बिस्वा: उसका समाधान था ट्यूब, जिस पर लेट कर मैं उतर गया आनंद लेने | बड़ा ही आनंद आ रहा था पूरा रिलेक्स होकर आराम पूर्वक ट्यूब पर लेट गया, और पता ही नहीं चला की मैं कब एकदम गहराई वाले क्षेत्र में पहुँच गया |एक दम निश्चिंत| अचानक कृत्रिम लहर चलाई गयी ? चूँकि में रिलेक्स था अचानक आई लहर ने मुझे उलट कर रख दिया ! पर ट्यूब मैंने कस कर पकड़ रखा था| अब मैं डूब रहा हूँ मेरी शांश उखड रही है न जाने कितना उस स्विमिंग पुल का पानी मैं पि चुका था| पर मेरी और किसी का ध्यान नहीं, लाइफ गार्ड ने मुझे देखा और देख कर नजरअंदाज कर दिया की कितनी मस्ती में खेल रहा है | उनको क्या पता की जो खेल रहा है वो क्या झेल रहा है, घर के सारे रिश्ते नाते आँखों के सामने घूम रहे थे, लग रहा था ये आखिरी वक़्त है, उस समय मैंने महसूस किया की जो कभी भूले से भी याद नहीं आते थे वो भी उस वक़्त याद आ रहे थे, मैं गुडुप गुडुप करता रहा किसी ने ध्यान नहीं दिया हालाँकि लाइफ गार्डों ने कई बार देखा, मैंने हिम्मत जुटाई हाथ पाँव मरता रहा अब जैसे ही थोडा पानी से ऊपर आया, जोर से चिल्लाया : बचाओ बचाओ !!! तभी एक लड़की मेरे करीब आई और मुझे खींच कर बोली क्या है क्यों चिल्ला रहे हो | निचे देखो जमीं पर खड़े हो !! मैंने निचे देखा सचमुच मैं जमीं पे ही खडा था !! अब उससे क्या कहूँ ?? की हाथ पैर मार के कब यहाँ पहुंचा पता ही नहीं चला, सब मेरी और देख के हंस रहे थे | चुप चाप बाहर निकला और शर्मा कर बैठ गया| फिर कभी पानी के अन्दर नहीं गया| लोग बार बार मुझे देख कर हंस रहे थे जैसे मैं कोई अजायब घर का अनोखा प्राणी हूँ !
मुरारी : हा.हा.हा.हे.हे..ही.
बिस्वा: कमाल है पहले तो सारी बात उगला ली फिर बतीशी का सेट चमका रहे हो !!
मुरारी: हा..हा. सचमुच बहुत ही दिलचस्प वाकिया था बिस्वा ! मजा आया आपके साथ बात चित करके अब चलें?

बिस्वा: कहाँ?
मुरारी: किसी स्विमिंग पूल में लहरों वाले |
बिस्वा: just stop it, and see u !!
MurarI: ok Thanks Bishwa

Friday, December 18, 2015

कोमेडी नाइट्स विथ कपिल में कैसे जाएँ ?

टी वी पर रियलटी शो देखते वक़्त लोग बड़े उत्सुक भावुक उत्तेजित वगेरह वगेरह होते रहते है|
कई सोचते हैं काश वहाँ बैठे होते सामने से देख रहे होते |
तो आज उन्ही लोगों के लिए यहाँ उन्हें करीब से देखने और जानने का जरिया बताने कि कोशिश कर रहा हूँ | ज्यादातर लोग कपिल के शो में जाने के लिए बेताब हैं . बहुत कम लोगों को ये पता है कि सूटिंग कब और कहाँ होती है ? और कैसे शो में गेस बन के जाया जाता है ?
तो सूटिंग ऑफ़ कोमेडी नाईट कपिल कि गोरेगांव फिल्म सिटी में तारक मेहता का उलटा चश्मा के सेट से थोड़ी दूर पर ही है | इसकी सूटिंग हफ्ते में दो बार होती हैं सोमवार और गुरुवार |
गेस्ट उर्फ़ मेहमान के तौर पर जाने के लिए  आपका कोई जान पहचान वाला फ़िल्मी जगत से होना चाहिए जो आपको फिल्म सिटी के अन्दर ले जा सके | ये कहते हैं ना हम कनाडा से आये हैं हम चीन से और जापान से आये हैं सब किसी फिल्म वाले के जान पहचान वाले होते हैं |
अब कभी जब समस्या आती है कि ऑडियंस नहीं है तब इनके cordinator रहते है जिनको पैसे दिए जाते हैं आदमी लाने के यानी भीड़ को बुलाने के लिए | वैसे तो ये कोऑर्डिनेटर  मेहमान आये न आये रोज भीड़ बुलाते हैं | प्रति व्यक्ति को ३००  रुपैये दिए जाते हैं | वो उन्ही को बुलाते हैं जिनके साथ उनकी दोस्ती है | दुसरे से सीधे मुंह बात भी नहीं करते और फ़ोकट में क्या पैसे ले कर भी अन्दर नहीं जाने देते | भुगत भोगी हूँ |
पर जब मेहमान बढ़ते रहते हैं तो भीड़ वालों को एक एक करके बाहर भेज दिया जाता है |वहां जब मेहमान आते हैं उनसे अगर आप पूछेंगे कि आप गेस्ट बन कर कैसे आये क्या फंडा है  ज़रा बताइये ?
सबका एक ही उत्तर ऑनलाइन बुकिंग कि थी ...किसी को भी पूछ लो...|
अगला सवाल निश्चित रूप से यही होगा कि ऑनलाइन बुकिन कैसे कि थी कोई साईट वगेरह बताइये हम भी करें ?
उनका सबका जवाब : हमने नहीं कि हमारे रिश्तेदार यहाँ रहते हैं उन्होंने टिकेट भेजी थी | सुबह १० बजे से लोग आने शुरू होते है रात के ९ बजे तक बैठे रहते हैं शो १०-११ बजे सूटिंग शुरू होती है और सुबह ३-४ बजे तक चलती है अन्दर खाना हल्का सा इडली वगेरा दे कर बैठाए रखते हैं | वो भी सिर्फ एक बार |
तो अगर आना चाहते हैं तो आपका मोस्ट वेलकम है किसी फिल्म जगत के अपने रिलेटिव को बोलिए कि भाई हम भी रियलिटी शो देखे कि रियल में क्या है ...

क्रमश:



Thursday, August 28, 2014

मीडिया की करतूत है या घटनाए ही ऐसी होती है ?

ये मिडिया भी आये दिन समाचार ऐसे देती है, की लगता है हम ऐसे देश में रह रहे हैं , जहां कानून और इन्सान नहीं कोई विशेष जंगल है|
कही कोई पड़ोसी दो तीन महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करता है तो कहीं कोई मामा अपनी भांजी  के साथ|
कहीं सामूहिक बलात्कार तो कहीं बरगला के| ये सारे समाचार एक साथ एक ही वक़्त | क्या मीडिया ऐसे समाचार चुन चुन के लाती है ? या ऐसी घटनाए अभी ही ज्यादा होने लग गई?
अगर घटनाए ही ऐसी हो रही है तो जो बुद्धिमान लोग है वो अपना क्या योगदान दे  रहे हैं| कम से कम इतना तो किया ही जा सकता है, की रोज ऐसे मुद्दे पर चर्चा कर अपने आस पास के लोगों को ऐसी घटनाओं से जागरूक करें सिर्फ सरकार के कानून बना देनें भर से कुछ नहीं होगा|
ऐसी स्थिति में रिश्ते तो जैसे ख़त्म ही हो जायेंगे  कोई चाचा,  मामा, फूफा,के घर नहीं जाएगा हम भले हमारा परिवार भला|

Wednesday, August 27, 2014

साईं बाबा जाएँ तो जाएँ कहाँ ??

आखिर साईं बाबा का चमत्कार झेल चुके लोग इस स्थिति में आ गए की समझ नहीं आता राम को पूजें या साइ को |
अब शंकराचार्य का कहना की साईं बाबा भगवान् नहीं है ..तो साईं बाबा ने कब कहा की वो भगवान् है ? यहाँ तक की किसी संत ने अपने आपको भगवान नहीं कहा | 
आखिर अब ये सवाल कैसे उठा? इतने दिन सब शंकराचार्य और मठाधीश कहाँ थे ?? 
कल तक साईं नाम का जप करने वाले आज उन्ही के नाम पर गाली गलोज करने से बाज नहीं आ रहे है |
कोई उन्हें मुस्लिम तो कोई हिन्दू ठहरा रहा है | मुर्ख पब्लिक इनकी चक्कर घिन्नी में फंस के तय नहीं कर पा रही की किसे पूजें ? ये सवाल इसलिए तो नहीं उठा की शन्कराचार्य जी की कमाई में कुछ कमोबेश होने लगा ?
बिलकुल बात तो यही है या फिर साईं के पुजारियों की चांदी होते देख शंकराचार्य के मन में भी लालच आ गया |
मैं कोई साईं भक्त या राम भक्त नहीं हूँ | पर एक साधारण समझ रखने वाले इंसान के मन में ये बात जरुर आती है की जिन लोगों ने साइ के प्रत्यक्ष चमत्कार देखे हैं( चाहे वे संजोग ही रहे हों ) उनके मानस पटल से  उसे कैसे उतारा जा सकता है | वही कट्टर भक्त है |
साईं बाबा के ही नहीं ललू पंजू कोई भी बाबा हो अगर किसी का काम कहीं न बने और निर्मल बाबा के दरबार में बन जाए तो क्या कहिएगा ...?? आप चाहे जो भी कहिये बन्दा तो निर्मल बाबा के चरण धो धो के पिएगा |
हालांकि ये कोई बाबा देव या भगवान् का नहीं बल्कि उसकी आस्था का (विल पॉवर) से या संजोग से होता है |
पर जन जन को कौन समझाए ??जीसस क्राइस्ट ने भी कहा की अगर तेरा विस्वास मुझमे है है तो तूं अवस्य स्वस्थ होगा | 
उसपर भी कुछ मुर्ख इंसान भगवान् को ही धन अर्पित करते है सारा लफड़ा यही से शुरू होता है...उनके इसी धन और स्वर्ण छत्रों के चढाने से ही साईं और राम का युद्ध है |
मंदिर जाओ साइ धाम जाओ श्रध्दा से हाथ जोड़ कर आ जाओ | चढ़ावा और दिखावा मत करो फिर न तो करोड़ो साधुओ की जमात होगी न साईं होगा न निर्मल बाबा होगा |


Sunday, June 30, 2013

नमस्ते मिडिया !!

धन्य है भारत का  मीडिया,  एक से बढ़कर एक | ये कहीं कोई समाचार बनने से पहले ही पहुँच जाते है |(क्यूंकि हमें तो पता इनके जरिये ही पता लगता है सच हो या झूठ )
अभी केदारनाथ में आई भारी विपदा के समय भी कुछ ऐसा ही है | जो न्यूज़ चैनल लगाओ वही कहता है : जी हाँ  हमारी टीम जो सबसे पहले पहुंची है घटना स्थल पर,  कभी कभी बहम होता है कहीं इन्होने ने ही तो नहीं करवाई ये त्रासदी ?

कोई बड़ी बात नहीं ये कभी कभी  इतने आस्तिक हो जाते है, की नास्तिक भी इनकी बात सुनकर अस्तिया जाता है| हो सकता है उसी समय भगवान् से कोई ऐसा वर मांग ले|
अभी तो जैसे इनके हाथ अंधे को बटेर वाली कहावत सच हो  गई  हो, कम से कम छ: महीने का चारा तो मिल ही गया |

ऐसा कहा जा सकता  है की इनकी अभी सीजन चल रही है |इंडिया टी वी और आजतक में तो समाचार देखना किस्मत की बात हो गई है ,अगर आप कि किस्मत अच्छी है तो समाचार देख सकते है वरना निचे चल रही अपडेट लाइनों से काम चलाना होगा|

 मेरी तो तकदीर सुखी लकड़ी से लिखी गयी है, जब भी ये चैनल लगाता हूँ नहाने धोने और गोरा बनाने वाली क्रीम बेचने वालों को ही पाता  हूँ | वहीँ अगर आप अच्छे समाचार साधक है, और आप में धैर्य है तो  एक अच्छे साधक की तरह   सारी क्रीम साबुन देखने के बाद समाचार थोडा बहुत देख सकते है |

हर चेनल दर्शकों को लुभाने का प्रयास एक्सक्लूसिव तरीके से कर रहा है | मुझे तो लगता है अभी कुछ ऑफर और देने वाले हैं , "जी हाँ समाचारों के साथ पाइए एक अल ई डी  २२" टी वी फ्री" , या : जी हां    हमरा चैनल लगातार एक  महीने देखिये और पाइए एक डीस एंटना फ्री| वैसे ये राय उनको पहुंचाई जा सकती है |
तरह तरह के प्रपंच रचे जा रहे हैं| जिन्होंने इस आपदा को झेला है उनसे  फिर वो मंजर याद करवाके  रुलाते हैं|
और तब कहते है :जी हाँ देखिये कैसे रो रहे हैं ? इनकी आँखों से आंसू  अभी भी सूखे नहीं है ( और न हम सूखने देंगे )

जिन्होंने अपनों को खोया है उन सबसे जा कर कहते है हमारे चैनल के माध्यम से आप अपने पापा, मम्मी, भाई, बेटे से कहिये की आप कहीं भी है तो आ जाइए |

क्या वो घर छोड़ के गए हैं? रूठ के गए हैं? अगर कोई कहीं फंसा ही होगा (हजारों म कोई एक ) तो क्या वो अपने घरसे दुर  हना चाहेगा ? कुछ नहीं इन सब बातों का एक ही मतलब है, भावनाओं से खेलकर अपना चैनल चलाना| देखने वालों को भावुक करना और उनमे उम्र भर की झूठी तस्सली देना जो उनको न जीने देगी न मरने |

अरे कुछ करना ही है तो जाओ उत्तराखंड के गाँव गांव, जंगल जंगल ,बस्ती बस्ती,  फिरो कोई बचा होगा तो वहाँ मिलेगा जहा न तुम्हारा मीडिया है न कोई साधन |
उस नदी के किनारे किनारे डोलो जहां हो सकता है कोई डूबता हुआ बचा हो और इस हालत में न हो की घर पहुँच सके |

आएँगी ऐसी कहानिया भी सामने आएँगी की मौत को हराकर अमुक अपने घर इतने दीन बाद लौटा |पर हजारों में कोई एक |




Friday, June 28, 2013

एक बार फिर फङफङाना है...

सोचता हूँ बहुत दिन धकक्के खा लिया क्यूँ ना वापस आया जाए | मेरे में कुछ नहीं तो कम से कम बुद्धि जिव है उनकी संगत तो करें| ताउजी ताईजी  भी काफी नाराज हो गए होंगे, और वो मूंछो वाले भाई जी (ललित शर्मा जी )  ) तो लट्ठ ले कर तैयार खड्डे होंगे की मुरारिया कभी तो आवेगा |
अगर बाल बाल बच   भी गए तो लाल बाल गोपाल नहीं छोड़ने वाले अंग्रेजी मुक्के मारेंगे |उड़न तश्तरी में बिठा के पता नहीं कौन कौन से एक्सपेरिमेंट करेंगे |पहले शास्त्री जी से परमिशन भी तो लेनी पड़ेगी |इरफान भाई ने लगायी है ये वापस आने वाली आग|
अब एक ही कर्णधार है जो सबको मना सके अविनाश दादा |    मेरा मन अब फेसबुक में नहीं लगता | अब तो यहीं   संतोष  है |यहाँ कम से कम  कानूनी सलाह मशविरा तो दिनेशजी  के साथ किया जा सकता है | बाहर कहीं कोई भाई महफूज नहीं है | पता नहीं कौन किस को कब काजल लगा जाए | जो है सो यही है | भाटियाजी अनिलजी सब  बुद्धि   प्रवीण लोग यही हैं |

Tuesday, May 8, 2012

शर्म करो बेशर्मो!!!


राजनीति एक घीनौना और गंदा काम है कहकर हम पल्ला झाड लेते हैं | खुद कोई इसमें उतरकर सफाई करना नहीं चाहता| जो अच्छे व्यक्ति हैं जो भारत के लिए महान सोच रखते हैं जिनको पब्लिक जानती है, अगर भूल से कोई अच्छा व्यक्ति अच्छे मनसूबे लेकर जाता है भी है तो उसकी सारी पब्लिसिटी का मटियामेट करने में हम चारों तरफ से जुट जाते हैं |अरे इतना अच्छा व्यक्ति इसको राजनीति में नहीं जाना चाहिए था.....इसने बहुत गलत किया, अपने पैरों पर कुल्हाड़ा मारा है वगेरह वगेरह| मैं सचिन की बात नहीं कर रहा, मैं बाबा राम देव के बारे में अपनी व्यक्तिगत राय ये रखता हूँ की वो राजनीति में आयें | सिर्फ योगा और जड़ी बुन्तीयाँ और अच्छे भाषण से कुछ नहीं होने वाला | अच्छे भाषणों पर लोग तालियाँ तो बजाते हैं और वाह वाही भी करते हैं पर फलदायक कुछ नहीं करते | सिर्फ अपने स्वास्थ्य को बनाने के लिए प्रयाश करते है| यही जो ताली बजाते हैं और वाह वाही करते हैं वही बाबजी को गलियाँ देनें से बाज नहीं आये जब राम लीला मैदान में भयानक काण्ड हुआ था | कुछेक को छोड़ कर सबने भर्त्सना की थी | बाबा को राजनीति से क्या लेना!!! रामदेवजी ने ये अच्छा नहीं किया वगेरह वगेरह .. और कुछ चमचे चेन्नल जिन्होंने बाबाजी को बदनाम करने में खून पसीना एक कर दिया | पर क्या बाबाजी खाली योगासन सिखा कर ही भारत को स्वस्थ बना सकते हैं? अगर भारत को गन्दी राजनीति से उबारना है तो ऐसे ही किसी महापुरुस को गटर में उतरना होगा और गन्दगी को तरीके से तरतीब से अपनी सूझ बुझ केमिकल से, साफ़ करना होगा| वो चाहे बाबाजी हो या सचिन तेंदुलकर हो या एनी कोई भारत का सच्चा सपूत हो| लच्छे दार भाषा शैली का उपयोग करना mujhe नहीं आता पर अपने मन की भडास मैं एक साधारण बोलचाली वाली भाषा में भी निकाल सकता हूँ और अंत में उनकी घोर निंदा करता हूँ जो राजनीति को गंदा मानते हैं पर गन्दगी को साफ़ करने वालों का भी साथ नहीं देते .... जय भारत .. जय हिंद ...

Sunday, February 26, 2012

कोमेडी किंग !!

जी हाँ इस शुक्रवार रात्रि १० बजे आप मेरे joks का लुत्फ़ उठा सकते हैं, dish tv पर चेनल नो.857 और रिलायंस वाले 969 न चेनल पर, टाटा स्काई पर चेनल न 891 और विस्तृत जानकारी के लिए लोग ओन करें http://dy365.in/

Saturday, February 18, 2012

नमस्कार दोस्तों पेशे खिदमत रेडियो उह लाला पर साक्षात्कार आर जे वीर उर्फ़ के साथ !!

Friday, February 10, 2012

Sunday, January 29, 2012

सफलता की पहली पेड़ी ||

जी हाँ दोस्तों, आसाम जैसे स्टेट में जहां आसामिज चैनल और आसामिज दर्शक है,वहीँ मुझे आसाम के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और असाम के जानेमाने हास्य कलाकारों में मेरा भी शुमार हो गया है ! आसाम के डी वाई ३६५( http://dy365.in ) न्यूज चेनल पर चल रही हास्य प्रतिस्पर्धा में उच्च १० हास्य कलाकारों में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हुआ हूँ, यानी की कोमेडी किंग के सेमी फ़ाइनल में प्रवेश पा चुका हूँ| फिलहाल २ रा राउंड प्रसारित कीया जा रहा है, जिसके ११ एपिसोड बने थे| अभी तक २ रे राउंड के ६ एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं| अभी ५ एपिसोड २ रे राउंड के बाकी है | उसके बाद लगातार ३-४-५ राउंड प्रसारित होने हैं जिनको लगभग अप्रैल मई तक प्रसारित किया जायेगा| फिर शुरू होगा मुकाबला टॉप टेन के बिच में, जहाँ जनता करेगी फैसला अपने अस ऍम अस के द्वारा की कौन जाएगा आगे ? और कौन निकलेगा बाहर ? फ़िलहाल दो तीन महीने एन्जॉय कीजिये कामेडी किंग हर गुरुवार और शुक्रवार रात १० बजे से १०:३० तक | यहाँ ये बताना लाजमी होगा की मैं एक मात्र हिंदी में संवाद करता हूँ बाकी कंटेस्टेंट यहाँ की स्थानीय भाषा में ही प्रस्तुति देते हैं| आपको बताने में मेरा स्वार्थ भी छिपा हुआ है क्यूंकि इंसान स्वार्थी तो होता ही है| पहला स्वार्थ की दोस्तों की हौशला अफजायी के बिना अधूरापन , दुसरा स्वार्थ आने वाले टॉप टेन के समय मुझे आपके अस ऍम अस की सख्त आवश्यकता रहेगी|

Monday, October 31, 2011

मेरा आने वाला कार्यक्रम

नमस्कार दोस्तों आज कहने की बात यह की मैंने आसाम के लोकल चैनल DY365 http://www.dy365.in/programmes.php में जो की कोमेडी किंग के नाम से प्रसारित किया जाएगा में आडिशन दिया है और आप सब की दुआ से दुसरे राउंड के लिए सेलेक्शन भी हो गया है | ये चैनल फ्री एयर चैनल है डी टी अच् की किसी भी डिश में आसानी से देखा जा सकता है | ये प्रोग्राम हर गुरुवार और शुक्रवार को रात्रि १० बजे प्रसारित किया जायेगा ...मैंने अन्ना हजारे सुदेश लहरी और कपिल की मिमिक्री की है...