मैं बोल्यो: बाबाजी आपको ही इतने दुःख क्यों दिखाई दे रहे हैं| 
बाबाजी : सब ग्रहों का चक्कर है | 
मैं बोल्यो:बाबाजी आप क्या अन्तरिक्ष में रहते हैं?| 
बाबा :   देखो बच्चा ये शनि यन्त्र ले जाओ इससे शनि शांत रहेगा | 
मैं बोल्यो:बाबाजी ये कोई शनि महाराज का रिमोट है क्या आप तो शनि से भी तगड़े हो| 
बाबाजी:शनिवार के दिन काला वस्त्र धारण करना | 
मैं बोल्यो :क्यों बाबाजी शनि महाराज सांड हैं क्या जो लाल रंग से चिढ जायेंगे| 
बाबाओं से मुझे लगता है वो दिन दूर नहीं जब बाबा कहेंगे: देखो बच्चा ए.सी कोइसा लो, टी.वी कोइसा लो पर सिम हमेशां एयरटेल का ही लेना | 
मैं बोल्यो: बाबाजी वो दुसरे पंडाल वाले बाबा तो रिलायंस का लेने को कह रहे थे | 
बाबा: देखो बच्चा एयरटेल में अस .टी.डी दर बहुत कम है और प्रभु प्रशन्न होते हैं    |
 मैं बोल्यो: कमाल है बाबाजी इससे प्रभु का क्या कनेक्शन | 
बाबा : ज्ञान की गुह्य गति को समझो मुर्ख | 
मैं बोल्यो : समझा दो प्रभु | 
बाबा: अरे मुर्ख जो भी मोबाइल में काल आती है वो आसमान से आती है | 
मैं बोल्यो : तो? बाबा: अरे नासमझ इसी आसमान के मिलावट से शरीर बना है मतलब प्रभु का अंश है |
मैं बोल्यो: वो तो सब मोबाइल में ही अता है | 
बाबा: यही तो बात है बच्चा| 
मैं बोल्यो : इब इसमें के बात है ? 
बाबा: बच्चा एयरटेल का नेटवर्क इतना तगड़ा है की इसमे ज्यादा आसमानी शक्ति आती है और काल स्पष्ट सुनाई देती है | 
मैं बोल्यो: ओह तो बाबा बी.एस.एन.एल. तो फिर और तगड़ा होता होगा | 
बाबा: अरे कोई इस नासमझ को समझाओ | 
मैं बोल्यो: बाबाजी तो आप है ? बाबजी: तो? 
मैं बोल्यो: तो आप ही समझा दो | 
बाबजी :अरे मुर्ख बालक ! बी.एस.एन.एल सरकारी है और सरकारी दफ्तरों में घुस और हराम का माल ज्यादा खाते है | इसलिए उसमें  आसमानी शक्ति बिलकुल नहीं आती है | 
मैं बोल्यो: कमाल है बाबाजी अब एक बात और बता दीजिये ? 
बाबा: पूछ | 
मैं बोल्यो: ये सिम कहाँ मिले ? 
बाबाजी अपने झोले में से निकाल के: ले बच्चा | 
मैं बोल्यो: बाबाजी फार्म ? 
बाबजी : बच्चा बाद में भर देना पर पैसे अभी दे दो | 
मैं बोल्यो : अगर बाद मैं ना भरूं तो ? 
बाबाजी: वो मैं अपने आप ही भरवा ल्यंगा | 
मैं बोल्यो : बाबाजी अब जाता जाता एक बात और बता दयों| 
बाबजी : पूछ  ले बच्चा | मैं बोल्यो : और के के सामान बेचो हो |
मैं तो सोचा बाबाजी नाराज हो जायेंगे पर नहीं बाबाजी ने अपना मेनू पकडा दिया |
| जय हो |
                                  || इति :||
 
